अलवर में बड़ा हादसा, खुले कुएं में गिरने से 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

अलवर में बड़ा हादसा, खुले कुएं में गिरने से 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

अलवरः अलवर में बड़ा हादसा हो गया. खुले कुएं में गिरने से 11 वर्षीय बालक हेमंत प्रजापत की दर्दनाक मौत हो गई. खेत पर साइकिल चलाते समय संतुलन बिगड़ने से बालक कुएं में गिर गया. 

परिजनों ने डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू चलाया, जिसके बाद  मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला गया. करीब 25 फीट गहरे कुएं में 8 से 10 फीट पानी भरा था. धोलागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है.