सोने के दाम अपने ऑलटाइम हाई पर, 24 कैरेट सोने का दाम 1,00,904 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ

सोने के दाम अपने ऑलटाइम हाई पर, 24 कैरेट सोने का दाम 1,00,904 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ

नई दिल्ली : सोने के दाम अपने ऑलटाइम हाई पर है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 452 रुपए बढ़कर 1,00,904 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है.

इससे पहले सोने का भाव 1,00,452 रुपए पर था, इस साल सोना अब तक 24,742 रुपए महंगा हुआ. टैरिफ के चलते इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है.