राजस्थान में सरकारी खरीद प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, वित्त विभाग ने जारी किया e-Sanction का नया सर्कुलर

राजस्थान में सरकारी खरीद प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, वित्त विभाग ने जारी किया e-Sanction का नया सर्कुलर

जयपुर : राजस्थान में सरकारी खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. वित्त विभाग ने e-Sanction का नया सर्कुलर जारी किया है. 1 नवंबर से ऑनलाइन स्वीकृति प्रक्रिया लागू होगी. IFMS और SHPP पोर्टल के जरिए मंजूरी जारी होगी. नई सामग्री, वाहन खरीद-किराये, मशीन विद मैन सहित अन्य उपापन की स्वीकृति e-Sanction से होगी.

कार्यालय व्यय और अन्य खरीद के लिए SHPP पोर्टल से ऑनलाइन स्वीकृति होगी. सक्षम अधिकारी डिजिटल तरीके से मंजूरी देंगे. खरीद के बाद भुगतान की स्वीकृति भी IFMS से ऑनलाइन होगी. HoO के स्तर से भुगतान स्वीकृति जारी होगी. अब ऑनलाइन स्वीकृति के बाद ही सरकारी उपापन प्रक्रिया शुरू होगी. 

प्रदेश में सरकारी खरीद प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
-वित्त विभाग ने जारी किया e-Sanction का नया सर्कुलर
-1 नवंबर से लागू होगी ऑनलाइन स्वीकृति प्रक्रिया
-IFMS और SHPP पोर्टल के जरिए जारी होगी मंजूरी
-नई सामग्री, वाहन खरीद-किराये, मशीन विद मैन सहित 
-अन्य उपापन की स्वीकृति e-Sanction से होगी
-कार्यालय व्यय और अन्य खरीद के लिए SHPP पोर्टल से ऑनलाइन स्वीकृति
-सक्षम अधिकारी डिजिटल तरीके से देंगे मंजूरी
-खरीद के बाद भुगतान की स्वीकृति भी IFMS से ऑनलाइन
-HoO के स्तर से जारी होगी भुगतान स्वीकृति
-अब ऑनलाइन स्वीकृति के बाद ही शुरू होगी सरकारी उपापन प्रक्रिया