राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले-शिक्षण संस्थानों में सुधार हो, नहीं तो उनके खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जाएंगे

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले-शिक्षण संस्थानों में सुधार हो, नहीं तो उनके खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जाएंगे

जयपुर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में समीक्षा बैठक ली. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सुधार हो, नहीं तो उनके खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जाएंगे. राज्यपाल ने विवि में एक समान प्रश्नपत्र और पाठ्यक्रम लागू किए जाने की व्यावहारिकता के बारे में सुझाव लिए. 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालय के गोद लिए गांवों को पिपलांत्री पैटर्न पर विकसित किया जाए. विवि में पेंशन, वेतनमान के लिए भी राज्य सरकार स्तर पर संवाद कर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे. बैठक में कुलगुरु के कार्यकाल की अवधि तीन से पांच वर्ष करने पर भी सुझाव लिए गए. अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने भी कई बातों पर अपने सुझाव दिए.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक की. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन के बाद विवि में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो. ढंग से पढ़ाने, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों से जोड़ने के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया जाए. 

शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर कार्य हो ताकि राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बने. राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू करने, विवि में नैक एक्रीडिएशन की कार्यवाही पूर्ण करने, उपलब्ध लैब, पुस्तकालय, खेल मैदानों और छात्रावास के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली.