जयपुर: दीपावली से पहले गोविंद देवजी मंदिर में झांकी का समय बदल गया है. 20 अक्टूबर को दीपावली के खास मौके पर मंदिर में दर्शन का समय बदला है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने नया टाइम टेबिल जारी किया है. सिर्फ दीपावली के दिन बदला हुआ समय लागू रहेगा.
मंगला झांकी: सुबह 4 बजे से 6:30 बजे तक, धूप झांकी: सुबह 7 बजे से 9 बजे तक, श्रृंगार झांकी: सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक, राजभोग झांकी: सुबह 10:45 बजे से 11:45 बजे तक, ग्वाल झांकी: शाम 4:45 बजे से शाम 5:15 बजे तक, संध्या झांकी: शाम 5:45 बजे से शाम 7:30 बजे तक, शयन झांकी: रात 8 बजे से रात 8:15 बजे तक रहेगा. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने और दर्शन व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.