जयपुर से हुई "ग्राम रथ अभियान" की शुरुआत, सीएम भजनलाल बोले- राइजिंग राजस्थान में हुए MoU कृषि क्षेत्र में धरातल पर उतर रहे

जयपुर से हुई "ग्राम रथ अभियान" की शुरुआत, सीएम भजनलाल बोले- राइजिंग राजस्थान में हुए MoU कृषि क्षेत्र में धरातल पर उतर रहे

जयपुरः जयपुर से "ग्राम रथ अभियान" की शुरुआत हुई. औषधीय पौधे में पानी सींचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. OTS से ग्राम रथ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास के हमारे कार्यक्रम संचालित हो रहे. अलग-अलग शहरों में रोड शो के कार्यक्रम हो रहे. पीएम का कहना हैं किसान का सशक्तिकरण ही देश को आत्मनिर्भर बनाएगा. ग्राम रथ अभियान आज से शुरू होगा जो 180 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा. 

इस रथ में सुझाव पेटी रखी गई जिसमें किसान सुझाव देंगे. 23से 25 मई तक ग्राम कार्यक्रम होगा, जिसनें कृषि क्षेत्र की चर्चा होगी. राइजिंग राजस्थान में हुए MoU कृषि क्षेत्र में धरातल पर उतर रहे. 20 मई को जितने प्रस्ताव प्राप्त होंगे उनका रोडमैप तैयार होगा. फिलहाल 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही.    

सीएम ने मंगला पशु बीमा योजना, दुग्ध उत्पादक संबल योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड का भी जिक्र किया. कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं. नितिन नवीन 25 वर्ष की उम्र में विधायक बने. राष्ट्रीय पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष नितिन नवीन बने. नितिन नवीन के साथ काम करने का मुझे भी अवसर मिला.