शहरी निकाय चुनाव में EVM के उपयोग, भंडारण संबंधी दिशा निर्देश, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात

शहरी निकाय चुनाव में EVM के उपयोग, भंडारण संबंधी दिशा निर्देश, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात

जयपुरः शहरी निकाय चुनाव में EVM के उपयोग, भंडारण संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए है. सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित भी विस्तृत दिशा निर्देश किए जारी किए है. राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए. आयोग द्वारा जिलों को मशीनों का आवंटन किया जाएगा, मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच  BEL/ECIL के इंजीनियरों द्वारा होगी. EVM को जिला मुख्यालय पर सुरक्षित 'डबल लॉक' प्रणाली वाले स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा. 

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस/सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे. स्ट्रॉन्ग रूम खोलने या बंद करने के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने की सूचना देनी होगी. पीठासीन अधिकारियों को मशीनों के वितरण के समय उनके लिए हस्ताक्षर जाएंगे. प्रशिक्षण और वास्तविक मतदान के लिए अलग-अलग मशीनों का रिकॉर्ड रखा जाएगा. 

मतपत्रों पर अभ्यर्थियों के नाम के बाद अंतिम विकल्प 'नोटा' (इनमें से कोई नहीं) का होगा. EVM पर वार्ड संख्या, बूथ संख्या और उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार स्टिकर/एड्रेस टैग लगाये जाएंगे. मशीनों की तैयारी और मतगणना की पूरी प्रक्रिया की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी होगी.