गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की हिंडौन में हुई बैठक, विजय बैंसला बोले- समझौते में केवल एक बिंदु की पालना हुई... शेष सभी बिंदु 10 महीनों से लंबित

जयपुर: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की हिंडौन में बैठक हुई. समझौता पालना नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी दी. गुर्जर नेता विजय बैंसला ने कहा कि सरकार द्वारा 8 जून 2025 को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति से समझौता हुआ था. समझौते में केवल एक बिंदु की पालना हुई है.

शहीद रूपनारायण के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति मिली है. शेष सभी बिंदु 10 महीनों से लंबित है. इससे समाज आक्रोशित है. 2023 से मार्च 2026 तक कोई भी आरक्षण संबंधी केस का निस्तारण नहीं हुआ. RJS में बैकलॉग का क्रियान्वयन अभी तक नहीं हुआ.

TSP क्षेत्र में MBC आरक्षण लागू करने हेतु हो रहे संघर्ष को गति दी जाएगी. वर्तमान में TSP में 50% आरक्षण लागू है. ST 45% + SC 5% बाकी 50% अनारक्षित है. TSP क्षेत्र में MBC को आरक्षण नहीं दिया जा रहा है. बैठक में तय हुआ कि शहीदों की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा. सवाई माधोपुर के कुशाली पुरा दर्रा पर मूर्ति अनावरण होगा.