बीजेपी का हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका; CM भजन लाल शर्मा बोले- कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

जयपुर: पार्टी कार्यक्रम दिशा देते है जनता से ये कार्यक्रम जुड़ने का काम करते है दायित्व वान कार्यकर्ता अभियानों को आगे बढ़ाए क्योंकि समय फिर नहीं आएगा. ये कहना है मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का. आज बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्षी नेताओं के अनर्गल बयानबाजी पर कहा कि इस कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था और आज कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है. अभियान संयोजक अशोक परनामी और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी. भाजपा 10 से 14 अगस्त तक निकालेगी तिरंगा यात्रा निकालेगी  घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा.

बीजेपी की ओर से चलाए गए 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' जैसे अभियानों का उद्देश्य सिर्फ सांस्कृतिक या ऐतिहासिक ही नहीं, बल्कि इसके पीछे कुछ राजनीतिक और सामाजिक मकसद भी होते हैं. देशवासियों के बीच राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना सबसे बड़ा मकसद है. हर घर तिरंगा  अभियान के माध्यम से बीजेपी लोगों को सीधे तौर पर राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अभियान का महत्व बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की ही देन है कि आज दुनिया के कई देश भारत के पीछे खड़े है.

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी विभाजन के दर्दनाक इतिहास को लोगों को बताएगी और इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जाएगा..इसी विषय पर 12अगस्त को बिरला सभागार में कार्यक्रम होगा सीएम भजन लाल शर्मा ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अभियान संयोजक अशोक परनामी और केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे.. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत सेना बनकर उभरी है.

इन 11 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और देश के परितर्वन को आज हर भारतीय महसूस कर रहा है. आपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह देशभर में विजयोत्सव मनाया गया, लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया, उसी देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने के लिए भाजपा ने 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू किया है..अभियान में भाजपा बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और संभाग स्तर पर वृहद कार्यक्रम करेगी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्षी नेताओं के अनर्गल बयानबाजी पर कहा कि इस कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था और आज कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है.
सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी में देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाने, आमजन में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करना है.. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने अभियान की जानकारी दी.

-भाजपा 10 से 14 अगस्त तक मंडल, जिला, संभाग स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी
-13 से 15 अगस्त तक घरों—प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे
-12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी
 -इसके बाद मंडल में युद्धवीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा
-भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी
- इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और विभाजन त्रासदी को संगोष्ठी के माध्मय से लोगों को बताएंगे

कार्यक्रम में मंच पर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रही.