चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, CM भजनलाल शर्मा बोले- RGHS के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई होगी

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, CM भजनलाल शर्मा बोले- RGHS के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई होगी

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. आमजन को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया गया. स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए. अस्पतालों में दवाओं की नियमित मॉनिटरिंग जांच सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया. सरकारी अस्पतालों में पारदर्शिता, मरीजों की सुविधा सर्वोपरि, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करने, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का संकल्प लिया.

104 जननी एक्सप्रेस पर विशेष निर्देश:
सीएम भजनलाल शर्मा ने 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. 104 जननी एक्सप्रेस पर विशेष निर्देश दिए. ममता एक्सप्रेस सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं में देरी नहीं हो.समय पर एंबुलेंस पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस है. दूर-दराज क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने पर बल दिया जाए. जीवन रक्षक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए. 

अस्पतालों में दवा व जांच की निगरानी के निर्देश:
सीएम ने अस्पतालों में दवा व जांच की निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि RGHS के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई होगी. अनियमितता पर कठोर दंड तय किया जाएगा. स्वास्थ्य योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी है. लापरवाह कार्मिकों पर कार्रवाई के संकेत दिए,  जनहित से किसी तरह का समझौता नहीं. योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंचे. निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए. जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने को कहा.

राजकीय विद्यालयों में नेत्र जांच शिविरों की समीक्षा:
राजकीय विद्यालयों में नेत्र जांच शिविरों की समीक्षा करते हुए संभागवार नेत्र जांच शिविर लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को चश्मे उपलब्ध होंगे. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अस्वीकार्य है. आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा मिले. राज्य सरकार स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है. सेवाओं की नियमित समीक्षा जारी.