8 प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत, कोटा और बीकानेर के बाद जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल का है मामला

जोधपुर: 8 प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई. कोटा और बीकानेर के बाद जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल का मामला है. 20 जून को सभी की सिजेरियन डिलीवरी होने की सूचना है. 6 प्रसूताओं को सेप्टीसीमिया और दो प्रसूताओं के किडनी खराब होने की सूचना मिली. 

दो प्रसूताओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को एमडीएम अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया. संक्रमण की आशंका के चलते ऑपरेशन थिएटर को सीज किया गया. दवाओं के लिए सैंपल गए. फिलहाल कॉलेज प्रशासन मामले की जांच करवा रहा है. जांच के बाद मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. 

8 प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत: 
-कोटा और बीकानेर के बाद जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल का है मामला
-20 जून को सभी की सिजेरियन डिलीवरी होने की है सूचना
-6 प्रसूताओं को सेप्टीसीमिया और दो प्रसूताओं के किडनी खराब होने की सूचना 
-दो प्रसूताओं की हालत बताई जा रही गंभीर
-दोनों को एमडीएम अस्पताल की आईसीयू में कराया गया भर्ती
-संक्रमण की आशंका के चलते ऑपरेशन थिएटर को किया गया सीज
-दवाओं के लिए गए सैंपल
-फिलहाल कॉलेज प्रशासन मामले की करवा रहा जांच 
-जांच के बाद मामले में स्थिति हो पाएगी स्पष्ट