राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 3-4 दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 3-4 दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

जयपुर : राजस्थान में फिर गर्मी बढ़ेगी. अगले 3-4 दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. जोधपुर संभाग में 9 मई तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में लू चलने और 20 से 30 KM/H की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अलर्ट है.

पूर्वी राजस्थान में दोपहर बाद आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और गर्मी फिर अपने तेवर दिखाएगी. 

बीते 24 घंटे में फलौदी सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर के बाड़ी में 11 MM बारिश दर्ज हुई, सिरोही में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड हुई. 11 मई के बाद भरतपुर संभाग में फिर मौसम बदलेगा, कहीं-कहीं बारिश और मेघगर्जन की संभावना है.