जयपुर: मार्च में ही मई जून का अहसास होने लगा है. मार्च में ही लू चलने लगी है. प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया. बीते दिन बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 40.8°C दर्ज किया. जैसलमेर 39.1°C, फलोदी में 39.2°C तापमान दर्ज किया.
जयपुर, कोटा में भी तापमान 37°C के पार पहुंच गया. बाड़मेर में लगातार तीसरे दिन हीटवेव का असर नजर आया. मौसम विभाग ने 14 मार्च को 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. गर्मी को लेकर हेल्थ विभाग ने गाइडलाइन जारी की है.