फिर U-टर्न मारेगा मौसम ! दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक भारी बारिश का अलर्ट

फिर U-टर्न मारेगा मौसम ! दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली : मौसम फिर U-टर्न मारेगा. दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज से 18 सितंबर तक देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. अमूमन सितंबर का मध्य आते-आते मानसून पीछे हटने लगता है. लेकिन इस बार उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ली. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार है. चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं. कई जगहों पर व्यापक और काफी व्यापक बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में काफी बारिश और गरज-चमक की संभावना हैं. हिमाचल, उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ों में अचानक तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ना, भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसे खतरे, पर्यटकों, स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.