भारत-पाक सीमा पर करोड़ों की हेरोइन और हथियारों का जखीरा बरामद, ड्रोन से गिराई गई खेप को किया इंटरसेप्ट.... कीमत करीब 50 करोड़ रुपए

भारत-पाक सीमा पर करोड़ों की हेरोइन और हथियारों का जखीरा बरामद, ड्रोन से गिराई गई खेप को किया इंटरसेप्ट.... कीमत करीब 50 करोड़ रुपए

जयपुरः बॉर्डर इलाके में बीकानेर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई की है. भारत-पाक सीमा पर करोड़ों की हेरोइन और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. DGP राजीव शर्मा के निर्देशन में SP मृदुल कच्छावा और उनकी टीम ने कार्रवाई की. ऑपरेशन 'SHOCKWAVE' के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. खाजूवाला बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई गई खेप को इंटरसेप्ट किया. 

10 किलो 999 मार्का अफगान हेरोइन बरामद की गई. पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है. 11 विदेशी पिस्टल, 22 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस जब्त किए गए. साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार यह खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सीजर है. 

HUMINT आधारित कार्रवाई से भारत-पाक सीमा पर सक्रिय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. वहीं पुलिस का दावा है कि पंजाब भेजी जा रही हेरोइन और हथियारों की खेप को समय रहते रोका गया है.