दिल्ली बम धमाके के बाद पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट, रात में नाइट विजन और थर्मल कैमरों से कड़ी मॉनिटरिंग

दिल्ली बम धमाके के बाद पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट, रात में नाइट विजन और थर्मल कैमरों से कड़ी मॉनिटरिंग

नई दिल्लीः दिल्ली बम धमाके के बाद पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है. भारत-पाक बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में है. जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर सेक्टर में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है. BSF ने गश्त को पहले से दोगुना मजबूत किया है. रात में नाइट विजन और थर्मल कैमरों से कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है. 

सीमा चौकियों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. बॉर्डर क्षेत्र में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए है. सीमावर्ती गांवों में सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नापाक हरकतों पर विशेष नजर रखी जा रही है.