सड़क पर पति पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति के साथ बाइक पर उसकी प्रेमिका को देख भड़की पत्नी

सड़क पर पति पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति के साथ बाइक पर उसकी प्रेमिका को देख भड़की पत्नी

जयपुर: सड़क पर पति पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पति के साथ बाइक पर उसकी प्रेमिका को देख पत्नी भड़क गई. गांधी नगर स्टेशन के सामने जमकर पति से मारपीट की. पति को चांटे मारते हुए कहा कि ये रोज मुझे मारता है और बाइक पर प्रेमिका को घुमा रहा है. 

पति पत्नी का झगड़ा देख प्रेमिका मौके से रवाना हa गई. मौके पर मौजूद लोगों ने भी बीच बचाव नहीं किया. बस वीडियो बनाते हुए कहते नजर आए....और लगाओ इसके. बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच बचाव किया. सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. हालांकि फर्स्ट इंडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.