VIDEO: ऐतिहासिक यमुना जल समझौता, CM भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत करेगी बीजेपी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: भजनलाल शर्मा ने सीएम बनते ही ERCP और यमुना जल समझौते सरीखे दोनों मेगा प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया था. वो खुद पूर्वी राजस्थान से ताल्लुक रखते है इसलिए उन्हें पता है कि ERCP PKC प्रोजेक्ट यहां के आम जन जीवन को कितना प्रभावित करेगा. वही यमुना जल समझौते का इतिहास और अहमियत उन्हें पता दी. अब सीएम भजन लाल शर्मा के भागीरथी प्रयासों से यमुना जल समझौता धरातल पर उतर रहा है. इससे बीजेपी को कमजोर कड़ी कहे जाने जाट बेल्ट यूं कहे शेखावाटी क्षेत्र में दूरगामी राजनैतिक और चुनावी लाभ हो सकता है.

आखिर भजन लाल शर्मा राजस्थान के भागीरथ कहलायेंगे. सबसे पहले यमुना जल समझौते के लिए सीएम भजन लाल शर्मा ने हरियाणा के तत्कालीन सीएम खट्टर से mou किया था. अब हरियाणा के मौजूदा सीएम नायब सैनी से MOA किया. बीजेपी को ये MOA शेखावाटी बेल्ट में राजनीतिक मजबूती दे सकता हैं. ये क्षेत्र हैं बीजेपी की कमजोर के लिए कमज़ोर कड़ी ऐसे में किसान बेल्ट में जल नई सियासी क्रांति ला सकता हैं. राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भजन लाल शर्मा आधुनिक राजस्थान के भागीरथ हैं उन्होंने भैरों सिंह शेखावत का बरसो पुराना सपना साकार किया.

राजस्थान शेखावाटी के तीन जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनूं के 21 सीटों में से 13सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं वही तीनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम हैं सीकर में कांग्रेस के समर्थन से कम्युनिस्ट पार्टी के अमराराम ने जीत दर्ज की थी. विधानसभा चुनावों में तो तारानगर से राजेंद्र राठौड़ अपने जीवन का सबसे अहम चुनाव हार गए जबकि वो सात बार विधायक रहे थे.

--- शेखावाटी का चुनावी गणित ---
झुंझुनूं जिला
सात में से पांच सीटों पर कांग्रेस जीती थी
बाद में उपचुनाव में झुंझुनूं विधान सीट कांग्रेस ने गंवा दी
अब जिले में चार कांग्रेस विधायक और 3 बीजेपी विधायक
 पिलानी -  पीत राम काला कांग्रेस 
सूरजगढ़  -  डॉ. श्रवण कुमार कांग्रेस
झुंझुनूं  -  राजेंद्र भांबू बीजेपी 
 मंडावा  -  रीटा चौधरी कांग्रेस
 नवलगढ़ - विक्रम सिंह जाखल बीजेपी 
 उदयपुरवाटी - भगवाना राम सैनी कांग्रेस
खेतड़ी  - धर्मपाल गुर्जर बीजेपी 

सीकर जिला
यहां 8 में से 5सीटों पर कांग्रेस के विधायक
धोद,खंडेला और श्रीमाधोपुर से बीजेपी विधायक
सीकर - राजेंद्र पारीक कांग्रेस
लक्ष्मणगढ़ - गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस
धोद - गोवर्धन वर्मा बीजेपी
दांतारामगढ़ - वीरेंद्र सिंह कांग्रेस 
 खंडेला - सुभाष मील बीजेपी
श्रीमाधोपुर - झाबर सिंह खर्रा बीजेपी
नीम का थाना - सुरेश मोदी कांग्रेस
 फतेहपुर शेखावाटी - हाकम अली कांग्रेस

चूरू जिला
छह सीटों में से केवल एक पर बीजेपी का विधायक
चार सीटों पर कांग्रेस विधायक,एक पर बसपा 
 सादुलपुर - मनोज न्यांगली बहुजन समाज पार्टी
 तारानगर - नरेंद्र बुढ़ानिया कांग्रेस
सरदारशहर - अनिल कुमार शर्मा कांग्रेस
 चूरू - हरलाल सहारण बीजेपी 
रतनगढ़ - पूसा राम गोदारा कांग्रेस
सुजानगढ़ - मनोज मेघवाल कांग्रेस

लोकसभा चुनाव परिणाम
चूरू - राहुल कस्वां कांग्रेस
सीकर - कॉमरेड अमराराम (CPM - कांग्रेस गठबंधन)
झुंझुनूं - बृजेंद्र सिंह ओला कांग्रेस 

राजस्थान - हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते से उपजी जल क्रांति शेखावाटी की राजनीतिक दशा और दिशा को प्रभावित कर सकती हैं. यहां के समीकरण बदल सकते यही कारण हैं सीएम भजन लाल शर्मा के भव्य अभिनंदन से शेखावाटी को साधने के प्रयास हैं. राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अपने महबूब सीएम का भव्य स्वागत करेंगे मैं पूर्व सीएम गहलोत को भी आमंत्रित करता हूं जिन्होंने कुछ दिन पहले कहा था अगर यमुना जल एग्रीमेंट हो जाए तो में खुद माला पहनाऊंगा सीएम को अब गहलोत साहेब को करना चाहिए भजन लाल जी का स्वागत.

सीएम भजन लाल शर्मा ने कार्यकाल संभालते ही ब्यूरोक्रेसी को रोजगार देने में लगाया उन्हें रोजगार देने वाला CM कहा गया क्योंकि वे पहले सीएम जिन्हें पेपर माफिया के खिलाफ ठोस कार्यवाही की. फिर भ्रष्टाचार के कारण खराब हो चुकी RPSC की छवि सुधारने की दिशा में काम किया, क्लीन RPSC मुहिम चलाई.. करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलकर ईमानदार सरकार देने के प्रयास किए. अब पानी के ड्रीम को शेखावाटी के धरा पर उतार कर आधुनिक राजस्थान के भागीरथ कहलाने की तैयारी में हैं.