बांसवाड़ाः बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ. दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों ही बाइक चकनाचूर हो गई.
आबापुरा थाना क्षेत्र का ये मामला है ऐसे में मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. हादसे की खबर से परिजनों में शोक की लहर है.