Road Accident: बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों में टक्कर, एक युवक की मौत

Road Accident: बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों में टक्कर, एक युवक की मौत

बांसवाड़ाः बांसवाड़ा में दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया. सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उदयपुर रैफर किया गया. घायल युवक की रास्ते में मौत हो गई. 

शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. युवक पीपलखूंट थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. बोरपी गांव का ये  मामला है.