चूरूः चूरू में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. बोलेरो कैंपर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी है. बोघेरा निवासी 27 वर्षीय रामस्वरूप मेघवाल और 55 वर्षीय मां इमरती की हादसे में मौत हुई.
शिमला गांव से बैंक संबंधी कार्य कर बोघेरा गांव लौट रहे थे. राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में दोनों शव रखवाए गए. घटना की सूचना पर भानीपुरा पुलिस अस्पताल पहुंची.