सूरतः गुजरात के सूरत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बारडोली हाईवे पर उवा गांव के पास ट्रिपल एक्सीडेंट हुआ. गुजरात और महाराष्ट्र की दो राज्य परिवहन बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद महाराष्ट्र की धुलिया-सूरत बस पलट गई.
बस के पलटने के बाद भयानक आग लग गई. हादसे में 8 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई. वहीं 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस कटर से बस को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला. फिलहाल घायलों का बारडोली अस्पताल में इलाज चल रहा है.