जयपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर... युवक के उड़े चिथड़े

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर... युवक के उड़े चिथड़े

जयपुरः जयपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां बगरू नेशनल हाईवे 48 के छितरोली बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक के चिथड़े उड़ गए. हादसे में युवक की मौत हो गई.      

NH-48 पर बगरू थाना इलाके छितरौली गांव के पास की ये घटना है. बताया जा रहा है कि युवक नीमकाथाना निवासी राहुल था, ऐसे में मामले की सूचना पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बगरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.