हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी मनाली से जयपुर लौट रही वॉल्वो बस, बस चालक और परिचालक की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी मनाली से जयपुर लौट रही वॉल्वो बस, बस चालक और परिचालक की मौत

हरियाणा: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ. मनाली से जयपुर लौट रही वॉल्वो बस ट्रक में घुसी. हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर मौत हुई. करीब 16 यात्री घायल हुए. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

एनएच 152-डी पर सुबह भीषण हादसा हुआ. ट्रक में भरे लोहे के एंगल बस के अंदर तक घुसे. बस में करीब 40 पर्यटक सवार थे. अधिकांश यात्री जयपुर और राजस्थान के रहने वाले है. प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका है. घायलों का महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज जारी है.

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा: 
-ट्रक में घुसी मनाली से जयपुर लौट रही वॉल्वो बस 
-हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर मौत
-करीब 16 यात्री घायल, कई घायलों की हालत बताई जा रही गंभीर 
-एनएच 152-डी पर सुबह हुआ भीषण हादसा
-बस के अंदर तक घुसे ट्रक में भरे लोहे के एंगल 
-करीब 40 पर्यटक सवार थे बस में 
-अधिकांश यात्री जयपुर और राजस्थान के रहने वाले
-प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका
-घायलों का महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज जारी