दौसाः दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में भीषण सड़क हादसा हुआ. अनियंत्रित डंपर ने 2 बाइको को चपेट में ले लिया. NH 21 पर ब्राह्मबाद मोड़ पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 2 की मौत हो गई. जबकि 3 घायल हुए है. बाइक सवार उर्मिला निवासी गुड़िया गाडरवारा और राजवीर निवासी रसीदपुर की मौत हुई है.
वहीं तीन अन्य बंटी हरिजन, डालू हरिजन व रमेश सैनी गंभीर रूप से घायल हुए है. घायलों को इलाज के लिए दौसा हायर सेंटर किया रेफर गया है. वहीं दोनों मृतकों के शव सीएचसी सिकराय की मोर्चरी में रखवाए गए है. क्षतिग्रस्त दोनों मोटरसाइकिल व डंपर को पुलिस ने जब्त किया. मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है.