पाली: दो ट्रक व कार के बीच में टक्कर हो गई. दुर्घटना में एक युवक सहित महिला की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दो ट्रकों के बीच में फंसकर कार के परखच्चे उड़ गए. सांडेराव थाना प्रभारी श्याम राज सिंह मौके पर पहुंचे.
NH-162 ढोला ब्रिज के ऊपर की ये घटना है. शवों को सांडेराव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. आबूरोड निवासी चालक जेठाराम देवासी और
गांधीनगर निवासी डिंपल जैन की मौत हुई.