IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की दमदार जीत, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, रचा कीर्तिमान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की दमदार जीत, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, रचा कीर्तिमान

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में भारत ने बड़े अंतर के 150 रनों से जीत हासिल की. जहां मुकाबले के हीरो अभिषेक शर्मा रहे. जिन्होंने दमदार शतक जड़ टीम को जीत दिलाई. इसके साथ ही भारत ने 4-1 से मुकाबले को अपने नाम किया. इस दौरान मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. 

टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी जीतः 
168 रन भारत बनाम न्यूजीलैंड,2023
150 रन भारत बनाम इंग्लैंड, 2025
143 रन पाक बनाम वेस्टइंडीज, 2018
143 रन भारत बनाम आयरलैंड, 2018
137 रन इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, 2019
135 रन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024

टी20 में भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोरः
95/1 बनाम इंग्लैंड, 2025
82/2 बनाम स्कॉटलैंड, 2021
82/1 बनाम बांग्लादेश, 2024
78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में किसी प्लेयर का बड़ा स्कोरः
135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025
126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, 2023
123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, 2024 

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में भारत ने अपना जलवा बिखरते हुए 4-1 से सीरीज को अपने नाम किया. इसके साथ ही जीत हासिल की. टीम इंडिया ने 150 रनों से जीत दर्ज की. जहां टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी खेली. खिलाड़ी ने 54 गेंद में 135 रन बनाए. जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल रहे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 97 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.