नई दिल्ली: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है. भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटी के पास भूस्खलन हुआ. हिमकोटी के पास बैटरी कार ट्रैक पर छोटा लैंडस्लाइड हुआ. एहतियात के तौर पर बैटरी कार सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी गई.
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया. मुख्य यात्रा मार्ग पर दर्शन यात्रा सामान्य रूप से जारी है. घटना में किसी श्रद्धालु या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है. प्रशासन और श्राइन बोर्ड की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही बैटरी कार सेवा दोबारा शुरू की जाएगी.
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर:
-भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटी के पास भूस्खलन
-हिमकोटी के पास बैटरी कार ट्रैक पर हुआ छोटा लैंडस्लाइड
-एहतियात के तौर पर बैटरी कार सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी गई
-श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
-मुख्य यात्रा मार्ग पर दर्शन यात्रा सामान्य रूप से जारी है
-घटना में किसी श्रद्धालु या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं
-प्रशासन और श्राइन बोर्ड की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं
-मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही बैटरी कार सेवा दोबारा शुरू की जाएगी