नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में लगातार बारिश का दौर जारी है. लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ. दिल्ली-NCR में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बारिश से जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित हुआ.
कई केंद्रों पर एक दिन में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. अगस्त के पहले 7 दिनों में दिल्ली में 127 मिमी बारिश हो चुकी है. आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में लगातार बारिश का दौर जारी है.
दिल्ली में बारिश का आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया. दिल्ली में बारिश के चलते 9 मकान गिर गए. दिल्ली में पेड़ गिरने की 16 घटनाएं हुई. बारिश से IGI एयरपोर्ट पर 17 उड़ानें रद्द हुई.