VIDEO: जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करती वारदातें, रिश्तों पर भारी पड़ा लालच और गुस्सा

जयपुर: राजधानी जयपुर में बीता मई माह रिश्तों को शर्मसार करने वाला बीता है.शहर के अलग अलग इलाकाें में हुई मर्डर की घटनाओं ने काफी चौकाया है.क्योंकि इन वारदातों को किसी दूसरे ने नही बल्कि घर के सदस्यो ने ही अंजाम दिया है. बेटे ने मां की हत्या कर दी तो भतीजे ने ताउ को मार डाला.तो कही बेटे ने पैसे के लिए पिता पर जानलेवा हमला कर दिया और कही भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर दी. जयपुर में मई का महिना काफी चौकाने वाला नजर आया.अगर माने तो इस माह में इंसानों का नही बल्कि रिश्तो का मर्डर हुआ है.सबसे पहले साउथ जिले की बात करे तो मई माह में पुलिस को शिप्रापथ इलाके में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिलती है.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती है और शव को मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू करती है तो सामने आता है की मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या करवाई है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ये मामला अभी सुलझा ही था की शिवदासपुरा इलाके में महिला का शव कुंवे में मिलने की सूचना आ गई.पुलिस ने इस मामले
में पडताल की तो सामने आया की चांदी के कडो के लिए मृतका के भतीजे सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी चाची के पांव कांटे और फिर उसकी हत्या कर शव कुए में फैक दिया.पुलिस ने इस मामले का भी खुलासा कर दिया.

साउथ जिले के बाद अब ईस्ट जिले की बात कर लेवे तो मई माह में यहां भी घटी घटनाओं ने सभी को चौकाया है.खोह नागोरियान इलाके में एक बेटे ने नशे के लिए पैसे नही देने की बात पर अपनी मां को मौत के घाट उतार डाला.पहले मां के सिर को दिवार पर पटका.उससे मन नही भरा तो चाकू से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर लिया.ईस्ट के बाद नॉर्थ जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आय जंहा एक भतीजे ने पैसे की बात पर अपने ही ताउ की गला घाेट की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से मृतक का चेहरा क्षत विक्षत कर दिया.

पुलिस ने हत्या की इस वारदात की गुत्थी को भी सुलझाया और आरोपी भतीजे जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया.ये घटनाए तो हो घट गई और पुलिस ने आरापेियों को गिरफ्तार भी कर
लिया.अब आपको दिखाते है शहर के शर्मसार करने वाले वो  सीसीटीवी फुटेज जिसमे एक बेटा अपने पिता से जमकर मारपीट कर रहा है.ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.अधिकारियों की माने तो वास्तव में मई माह की वारदातों ने काफी चौकाया है. हालांकि जयपुर पुलिस ने हर वारदात का खुलासा कर आरोपियों को उनके अंजाम तक पहंचाया है, लेकिन सोचने की बात ये है कि आखिर समय में ऐसा क्या बदलाव आया की अपने ही अपनों के हत्यारे बन बैठे?