LPG संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, गैस से लदे दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर आ रहे भारत

LPG संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, गैस से लदे दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर आ रहे भारत

नई दिल्ली: LPG संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है. गैस से लदे दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत आ रहे है. हाल ही में कच्चे तेल से लदे दो जहाज होर्मुज से गुजरते हुए मुंबई पहुंचे थे. 

अब 2 LPG गैस से लदे जहाजों को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है. भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से भारत जाने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा. भारत और ईरान के क्षेत्रीय हित समान हैं.

दोनों देश मित्र हैं और साझा विश्वासों से जुड़े हैं. आज सऊदी अरब से भी क्रूड ऑयल का जहाज भारत आएगा. इससे देश में तेल की आपूर्ति बढ़ेगी. वहीं दुनियाभर में चल रहे संकट के बीच भारत का रूस से तेल खरीदना भी बरकरार है.

LPG संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत: 
-गैस से लदे दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर आ रहे भारत
-हाल ही में कच्चे तेल से लदे दो जहाज होर्मुज से गुजरते हुए पहुंचे थे मुंबई
-अब 2 LPG गैस से लदे जहाजों को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी अनुमति
-भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने भी इसकी पुष्टि की
-कहा-होर्मुज स्ट्रेट से भारत जाने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा
-भारत और ईरान के क्षेत्रीय हित समान हैं
-दोनों देश मित्र हैं और साझा विश्वासों से जुड़े हैं
-आज सऊदी अरब से भी क्रूड ऑयल का जहाज आएगा भारत
-इससे देश में तेल की आपूर्ति बढ़ेगी
-वहीं दुनियाभर में चल रहे संकट के बीच भारत का रूस से तेल खरीदना भी बरकरार