नई दिल्लीः एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना खाता खोला है. टूर्नामेंट में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता. इलावेनिल वलारिवन, सोनम म्हास्कर और विनोद विदरसा की टीम ने 1898 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया. इलावेनिल और सोनम ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई है.
सुचिका तारियाल ने MMA में सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया है. वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की. उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा, जहां दीपिका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 8 गोल दागे.