नई दिल्ली: 4 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर थोक महंगाई दर पहुंच गई है. अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक अरहर दाल 26% और तिलहन 22.4% तक महंगे हुए.
कपड़ों की कीमतों में 13.67% और केमिकल में 17.53% की बढ़ोतरी हुई. स्टील, एल्युमिनियम और बेसिक मेटल्स 17.21% तक महंगे हुए. क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस की महंगाई दर 70.80% पर पहुंची. बढ़ती लागत से टीवी, फ्रिज, AC और कारों की कीमतें बढ़ने की आशंका है.
#Delhi: 4 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर थोक महंगाई दर अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% पर पहुंची, अरहर दाल 26% और 22.4% तक हुए महंगे हुए तिलहन.... #FirstIndiaNews #Delhi #WholesaleInflation #WPI #WPIInflation #Inflation2026 @RBI @FinMinIndia https://t.co/fqGhI126p4
— First India News (@1stIndiaNews) November 17, 2026
बिजली, ईंधन और कच्चे माल की बढ़ती कीमतें महंगाई की बड़ी वजह बनीं. महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है. हालांकि नई फसल आने से सब्जियों-अनाज कीमतों में राहत की उम्मीद है.