नई दिल्ली : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चैम्पियनशिप जीत ली है. लगातार तीसरी बार जूनियर महिला हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है. फाइनल में चीन को 1-0 से हराया. जिसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दी टीम को बधाई दी है.
उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए गर्व का पल! शानदार और अजेय प्रदर्शन के साथ एशिया कप का खिताब बरकरार रखने पर हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई. उनकी यह सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जीता चैम्पियनशिप
-लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला हॉकी एशिया कप का खिताब
-फाइनल में चीन को 1-0 से हराया
-प्रधानमंत्री मोदी ने दी टीम को बधाई