IPL 2026 को लेकर मिनी नीलामी, इन खिलाड़ियों पर होगी निगाहें, सबसे ज्यादा पर्स के साथ मैदान में उतरेगी KKR

IPL 2026 को लेकर मिनी नीलामी, इन खिलाड़ियों पर होगी निगाहें, सबसे ज्यादा पर्स के साथ मैदान में उतरेगी KKR

नई दिल्लीः आईपीएल 2026 को लेकर फैंस का क्रेज आज और बढ़ने वाला है. आज टूर्नामेंट को लेकर मिनी नीलामी होगी. दुबई के आबू धाबी में नीलामी होगी. जहां कुल 350 खिलाड़ियों का आने वाल सीजन को लेकर भविष्य तय होगा. कि आखिर किस खिलाड़ी को किस टीम की जर्सी मिलेगी. 

सभी दस फ्रेंचाइजी इसमें हिस्सा लेंगी. जिसमें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा पैसों के साथ नीलामी में होगी. वहीं कुछ बड़े खिलाड़ियों की बात की जाए तो कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं जिन पर सभी टीमों की निगाहें होगी.

कैमरून ग्रीन पर होगी निगाहेंः
वहीं इस बार निगाहें कैमरून ग्रीन पर होगी. मॉक ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे बड़ी खरीद बनकर सामने आए, जिन्हें KKR ने 30.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा. ऐसे में खिलाड़ी को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार रिकॉर्ड राशि में खरीदा जा सकता है. 

प्रत्येक टीम के लिए शेष राशि:
कोलकाता नाइट राइडर्स - 64.30 रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स - 43.40 रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद - 25.50 रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स - 22.95 रुपये

दिल्ली कैपिटल्स - 21.80 रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रुपये 16.40

राजस्थान रॉयल्स - 16.05 रुपये

गुजरात टाइटन्स - 12.90 रुपये

पंजाब किंग्स - 11.50 रुपये

मुंबई इंडियंस - 2.75 रुपये