नई दिल्लीः US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है. सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह किया है. दूतावासों और पर्यटन स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है. भारत में संभावित हिंसा और छिटपुट विरोध प्रदर्शनों के प्रति चेतावनी दी है.
जंग के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है. कुवैत-बहरीन में यूएस बेस तबाह करने का दावा किया है. बहरीन में अमेरिका का रडार स्टेशन तबाह किया है. ईरानी ड्रोन हमले में महंगा रडार स्टेशन तबाह किया है. अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाइलों से हमला किया.
अमेरिका और इज़रायल की जवाबदेही तय होः
ईरान ने UN को चिट्ठी लिखी है. अमेरिका और इज़रायल की जवाबदेही तय हो. UN तुरंत जरूरी कदम उठाए. खामेनेई की हत्या कायरता भरी कार्रवाई है. ईरान नेअमेरिका के साथ बातचीत करने से इनकार किया है ईरान ने कहा कि बिना उकसावे के ईरान पर हमला हुआ. हम अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे. वहीं तेहरान में IRIB के ऑफिस पर हमला हुआ. हमले में ईरान के स्टेट टीवी का ऑफिस तबाह. इज़रायली फाइटर जेट ने बमबारी की.
यूरोप ने किया बड़ा ऐलानः
ईरान के खिलाफ यूरोप ने बड़ा ऐलान किया है. ईरान के खिलाफ जंग में यूरोप के 3 देश शामिल होंगे. फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन जंग में शामिल होंगे.