राजस्थान में मानसून की जारी रहेगी झमाझम, 2 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना

जयपुर: राजस्थान में मानसून की झमाझम जारी रहेगी. Deep Depression के असर से  भारी बारिश होगी. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से अगले 5 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा. 2 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना है. 

मंगलवार को राजधानी जयपुर में मानसून की झमाझम हुई. शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई. कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया.  

आज जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश का दौर तेज, कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. 29 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग में बारिश बढ़ेगी. 29 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की. 

30 जुलाई से 2 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा. कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होगी. 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की प्रबल संभावना है. 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में मध्यम से भारी बारिश के आसार है.