IND vs NZ: कोहली का तूफानी अर्धशतक... अर्शदीप सिंह का चौका, भारत ने 5 विकेट से न्यूजीलैंड को दी मात, 1-0 से बढ़त हासिल

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया. पहले अर्शदीप की घातक गेंदबाज के सामने घुटने टेकने के बाद कोहली के बल्ले से निकले ताबड़तोड़ 74 रन की अर्धशतकीय पारी ने जीत पर मुहर लगाने का काम किया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 

न्यूजीलैंड से मिले 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत में पहला विकेट जल्दी ही खो बैठी. बिना खाता खोले रोहित शर्मा पवेलियन के ओर वापस चले गए. इसके बाद गिल का साथ देने क्रीज पर उतरे कोहली ने दूसरा छोर संभाला. और दोनों की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी को रखा. गिल ने 37 रन बनाए. वहीं कोहली ने 51 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली. 74 रन की पारी में खिलाड़ी के बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. अय्यर ने 15 रन बनाए. और इसके साथ ही 22.4 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया.     

अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट:
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से यंग और टिम सीफर्ट शुरुआत देने मैदान पर उतरे लेकिन यंग निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 9 रन पर ही आउट हो गए. इसके बाद विकेट का सिलसिला कुछ ऐसा रहा की कोई भी खिलाड़ी 40 का आंकड़ा पार नहीं कर सका. दूसरे छोर पर खड़े सीफर्ट भी हिम्म्त हार गए और 38 रन के स्कोर पर आउट हो गए. इसके अलावा मिचेल 28, फिलिप ने 30 और ब्लेयर टिकनर ने 34 रन बनाए. जिसके सहारे टीम ने कुल 185 रन का स्कोर खड़ा किया. वहीं अर्शदीप सिंह ने 4, गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके. वहीं अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किए.