अमेरिका-इजरायली हमलों में ईरान को भारी नुकसान, हमले में ईरान के 201 लोगों की मौत, 747 घायल

अमेरिका-इजरायली हमलों में ईरान को भारी नुकसान, हमले में ईरान के 201 लोगों की मौत, 747 घायल

नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायली हमलों में ईरान को भारी नुकसान हुआ. हमले में ईरान के 201 लोगों की मौत हुई. 747 घायल हुए.खामेनेई की मौत के बाद ईरान के हमले तेज किए.  इजरायल समेत कई देशों पर ईरान ने हमला किया. ईरान की जनरल स्टाफ बिल्डिंग धुआं धुआं हुई. कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन और UAE पर अटैक किया गया.

पश्चिमी एशिया में अमेरिका के 27 बेस पर भी हमला हुआ. कतर की राजधानी दोहा में तेज धमाका हुआ. कतर में 11 धमाकों की आवाज सुनी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई में जोरदार धमाके की आवाज आई. दुबई में एक के बाद एक कई धमाके किए. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बहुत बड़ा हमला हुआ. दुबई में मेट्रो स्टेशन के पास धमाका हुआ.

आपको बता दें कि अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला जारी है और ईरान भी हर हमले का करारा जवाब दे रहा है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने का दावा किया है. ईरानी मीडिया (प्रेस टीवी) ने भी खामेनेई के मौत की पुष्टि की है. 

ईरानी मीडिया के हवाले से बहुत बड़ी खबर मिली है. US-इजरायल के हमले में खामेनेई की मौत हुई. ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने की मौत की पुष्टि की. खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक है. ईरान में 40 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया. ईरानी सेना ने हमले तेज करने की चेतावनी दी. IRGC ने बड़े हमले की चेतावनी देते हुए कहा कि यह अपराध माफ नहीं किया जाएगा. थोड़ी देर में इजरायल, US बेस पर हमले होंगे.