ईरान के युद्ध में फंसने के बाद केरल के कई परिवारों की चिंताएं बढ़ीं, इस समय खाड़ी देशों में केरल के 30 लाख से ज्यादा लोग मौजूद

ईरान के युद्ध में फंसने के बाद केरल के कई परिवारों की चिंताएं बढ़ीं, इस समय खाड़ी देशों में केरल के 30 लाख से ज्यादा लोग मौजूद

नई दिल्ली : ईरान के युद्ध में फंसने के बाद केरल के कई परिवारों की चिंताएं बढ़ गई है. इस समय खाड़ी देशों में केरल के 30 लाख से ज्यादा लोग मौजूद हैं. खाड़ी देशों में फंसे राज्य के लोगों के लिए केरल सरकार की हेल्पलाइन जारी है. 

केरल में 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिम एशिया के लिए रोजाना 100 उड़ानें हैं. तिरुअनंतपुरम से अबू धाबी पहुंची एयर अरेबिया की उड़ान केरल लौटी हैं. उड़ानें बंद होने से खाड़ी देशों के लोग केरल सरकार से संपर्क कर रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब में केरल के लोग ज्यादा हैं.

खाड़ी देशों में रहने वालों के लिए विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी: 
वहीं खाड़ी देशों में रहने वालों के लिए विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी है. सऊदी अरब, UAE, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान, इराक, इजरायल, इन देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय नागरिक काम करते हैं. साथ ही लाखों की संख्या में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल के लोग काम करते हैं. 

खाड़ी देशों के प्रमुख शहरों से उड़ानें बंद होने से भारतीय नागरिक परेशान हैं. दमाम, शारजाह, रियाद, दोहा, दुबई, जेद्दा, मस्कट, रियाद, तेल अवीव, बहरीन, कुवैत सिटी की उड़ानें एयर इंडिया ने स्थगित की हैं. आकासा एयर की अबू धाबी, दोहा और जेद्दा की उड़ानें रद्द की हैं युद्ध के समय खाड़ी देशों से भारतीयों को वापस लाना बहुत बड़ी चुनौती है.