नई दिल्लीः इजरायल की गलती से अमेरिका जंग में कूद गया. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ईस्माइल बघाई ने प्रतिक्रिया देते हुए काह कि इजरायल की गलत कैलकुलेशन,उकसावे से अमेरिका युद्ध में जुड़ा. अब दुनिया में कोई भी अमेरिका की कूटनीति पर भरोसा नहीं करता. अमेरिका बातचीत,समझौते सिर्फ शर्तें थोपने के लिए करता है. अमेरिका बातचीत,समझौते ताकत इस्तेमाल करने के लिए करता है.
ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ है. वे युद्ध की वजह से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे है. ईरान की जनता अब अमेरिका के साथ समझौते के पक्ष में नहीं है. किसी भी तरह की बातचीत या समझौते के पक्ष में नहीं है. पहले भी अमेरिका ने बातचीत के बाद दबाव बनाने की कोशिश की.