जयपुरः राजस्थान के ईसरदा बांध को भरने की मंजूरी मिल गई है. 30 जुलाई से बांध को भरकर टेस्टिंग की शुरुआत होगी. 30 जुलाई को 249.60 आरएल मीटर तक भरकर टेस्टिंग होगी. हर सात दिन में 0.60 फीट जलस्तर बढ़ाकर टेस्टिंग होगी. 15 सितंबर को 253 आरएल मीटर तक जलस्तर पहुंचेगा.
15 सितंबर को बांध की अंतिम टेस्टिंग होगी. प्रदेश का पहला हाईटेक ईसरदा बांध सवाईमाधोपुर जिले में है. ईसरदा बांध बनास नदी पर स्वीडन की तकनीक से बना है. 615 करोड़ की लागत से निर्मित ईसरदा बांध की 38,800 TMC. ईसरदा बांध से दौसा-सवाई माधोपुर जिलों के सात कस्बों, दोनों जिलों के 1,256 गांवों को पानी की आपूर्ति करेगा.