नई दिल्ली : अंतरिक्ष में भारत के कदम बढ़ रहे हैं. अबकी बार भारतीय स्वदेशी यान अंतरिक्ष जाएगा. इसरो का गगनयान मिशन 2027 में 2 भारतीयों को पृथ्वी के निचली कक्षा तक ले जाएगा.
भारत भी अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत भी 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बना लेगा. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी है.