जयपुर : दीपावली पर 15 हजार से अधिक घर रोशन होंगे. जयपुर डिस्कॉम की घरेलू कनेक्शन जारी करने की युद्धस्तर पर तैयारी जारी है. इसके तहत सभी सर्किलों में लंबित 15,704 घरेलू कनेक्शन जारी किए जाएंगे. जिनमें पूर्व में डिमांड नोट जारी किए जा चुके हैं.
इसके लिए सब डिविजन स्तर तक आवश्यक मैटेरियल उपलब्ध कराया जा चुका है. डिस्कॉम प्रबंधन ने निगम के अधीक्षण अभियन्ताओं (ओ एण्ड एम) को निर्देश दिए. निगम के स्तर पर लम्बित सभी सर्विस लाइन कनेक्शन शीघ्रता से जारी करने के निर्देश हैं. जिन फीडर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम प्रारम्भ हो गया है.
वहां नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं. मैटेरियल विंग को भी निर्देश दिए गए कि भंडार में मीटर और केबल सहित सभी आवश्यक लाइन मैटेरियल की मांग के अनुरूप तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित कराएं. ताकि कनेक्शन चाहने वाले आवेदक दीपावली जगमग रोशनी के साथ मना सकें.