जयपुर : राजधानी जयपुर में रात के समय भी 'भट्ठी' जैसी गर्मी महसूस हो रही है. शहर के 13 फीसदी वार्ड फिलहाल एक्सट्रीम हीट जोन में हैं. 48 फीसदी वार्ड मध्यम स्तर का हीट स्ट्रेस झेल रहे हैं.
जयपुर में दिन का तापमान दुबई और अबू धाबी से ज्यादा रहा. बीते सप्ताह जयपुर का औसत तापमान 40 डिग्री पार हो गया. हीटस्ट्रोक से शरीर के कई अंग फेल होने का खतरा है.
मानसरोवर और झोटवाड़ा में तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ. कंक्रीट बढ़ने और हरियाली घटने से लगातार गर्मी बढ़ी है. विशेषज्ञों ने जयपुर शहर को अर्बन हीट आइलैंड बताया. रात में भी तापमान कम नहीं होने से परेशानी बढ़ी है.