Jaipur Foundation Day: 299 वर्ष का हुआ जयपुर, शाही विरासत और जीवंत संस्कृति से दुनिया में बनाई खास पहचान

जयपुर : गुलाबी शहर जयपुर का 299वां का स्थापना दिवस है. 1727 में आज ही के दिन जयसिंह द्वितीय ने जयपुर की स्थापना की थी. विद्या-विज्ञान-कला कौशल के त्रिवेणी संगम से यह शहर उभरा है. हस्तशिल्पों के हुनर का ताना-बाना नयनाभिराम जयपुर शहर है. कभी चारदीवारी तक सीमित रहने वाला शहर आज तेजी से फैल रहा है. 3 ओर अरावली पहाड़ियों के बीच भव्य परकोटे में जयपुर शहर बसा है. 

स्थापना के समय शहर में महज 38 हजार की आबादी रहती थी और फल फूलते जयपुर में अब करीब 40 लाख से पार आबादी है. जयपुर का परकोटा 2019 से यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में है. वास्तुकार-स्थापत्य-मर्मज्ञ भी संसार के सर्वसुंदर शहरों में शुमार है. 1971 में 76 वर्ग किमी में जयपुर आज 3000 वर्ग किमी में फैला है. आज जयपुर शहर आधुनिकता की ओर दिन रात आगे बढ़ रहा है.

बॉलीवुड अभिनेताओं की पहली पसंद जयपुर:
इस आधुनिकता में चार चांद लगाने वाली बात यह की बॉलीवुड सितारों को भी जयपुर काफी ज्यादा पसंद है. कई इवेंट्स और निजी कार्यक्रमों के मौकों पर बॉलीवुड अभिनेताओं ने कहा है कि उनको जयपुर बेहद पसंद है. सलमान खान, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने भी कई खास मौकों पर जयपुर, जयपुर के लोगों की और यहां की ऊर्जा की जमकर तारीफ की है. इसकी खास वजह यहां का कल्चर है. बॉलीवुड सेलेब्स के यहां पर आते ही उन पर राजस्थानी रंग चढ़ जाता है.

सांस्कृतिक विरासत का खजाना है जयपुर:
राजाओं और महलों की धरती, राजस्थान की राजधानी जयपुर, एक एक ऐसा शहर है जो आपको बीते दौर की भव्यता और शान-ओ-शौकत की याद दिला देता है. शानदार आमेर महल से लेकर मशहूर हवा महल तक, जयपुर वास्तुकला के अद्भुत नमूनों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का खजाना है. जयपुर सिर्फ अपने महलों और किलों तक ही सीमित नहीं है. यह एक ऐसा शहर है जो अपनी जीवंत संस्कृति, स्वादिष्ट खाने और गर्मजोशी भरे आतिथ्य से आपका मन मोह लेता है. 

पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों से मन मोह लेता है जयपुर:
जयगढ़ किले जैसे भव्य महलों और किलों को देखने से लेकर, रंग-बिरंगे बाज़ारों में घूमने, पारंपरिक हस्तशिल्प और कपड़ों की खरीदारी करने, या स्थानीय व्यंजनों को बनाना सीखने के लिए कुकिंग क्लास लेने तक-जयपुर में हमेशा कुछ न कुछ नया खोजने को मिल ही जाता है. अगर आप जयपुर में कुछ लंबा समय बिताते हैं, तो आप यहां की सभी छिपी हुई जगहों और देखने लायक खास जगहों को आराम से देख सकते हैं.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें