जयपुर : आज जयपुर शहर के कुछ इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली गई है. विजिट के दौरान न्यू सांगानेर रोड, एक्सप्रेस हाईवे और सीकर रोड पर आवागमन के लिए कुछ समय के लिए यातायात बंद किया जाएगा.
ऐसे में दोपहर बाद इन मार्गों पर जाने वाले समानांतर मार्गों का उपयोग करें. इन मार्गों पर वाहन पार्क नहीं हो सकेंगे. अजमेर रोड से एक्सप्रेस हाईवे जाने वाले भारी वाहन रिंग रोड का उपयोग करें. सीकर रोड से आने वाले भारी वाहन दौलतपुरा एक्सप्रेस हाईवे का उपयोग करें.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी जयपुर:
-राष्ट्रपति दोपहर 2.40 बजे पहुंचेंगी जयपुर एयरपोर्ट
-अपराह्न 2.50 बजे होंगी जयपुर एयरपोर्ट से रवाना
-अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेंगी नींदड़ हाउसिंग स्कीम
-अपराह्न 3.40 बजे से शाम 4.10 बजे तक रामानंद मिशन में महायज्ञ में होंगी शामिल
-अपराह्न 3.50 बजे करेंगी परिक्रमा और दर्शन
-अपराह्न 3.55 बजे गुरुदेव आचार्य रामभद्राचार्य महाराज देंगे स्वागत उद्बोधन
-शाम 4 बजे होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सम्मान
-शाम 4.10 बजे राष्ट्रपति करेंगी जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
-राष्ट्रपति शाम 4.50 बजे पहुंचेंगी जयपुर एयरपोर्ट
-शाम 5 बजे जयपुर एयरपोर्ट से होंगी दिल्ली के लिए रवाना