राजस्थान का सबसे गर्म जिला बना जैसलमेर, अधिकतम तापमान पहुंचा 46.4 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान का सबसे गर्म जिला बना जैसलमेर, अधिकतम तापमान पहुंचा 46.4 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर: जैसलमेर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना है. आज अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. लू के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. वहीं दूसरा सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा. 

बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. प्रशासन ने लोगों से दोपहर में बाहर नहीं निकलने की अपील की है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राहत के कम आसार बताए है. पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट जैसा माहौल है.