जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी,हादसे में 30 यात्री गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी,हादसे में 30 यात्री गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिर गई. गांदरबल के गुंड में हरिगनीवान इलाके में हादसा हुआ. हादसे में 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी: 
-गांदरबल के गुंड में हरिगनीवान इलाके में हुआ हादसा
-हादसे में 30 यात्री गंभीर रूप से घायल 
-हादसे के वक्त बस में 50 यात्री थे सवार
-हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी 
-पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया बचाव कार्य
-घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जानकारी के मुताबिक सोनमर्ग हाईवे पर गंड के हरीगनीवान इलाके में एस-मोड़ पर श्रुद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में पलटने की सूचना मिली थी, ये बस अमरनाथ यात्रा के श्राद्धलुओं को लेकर बालटाल बेस कैंप की ओर जा रही थी.