VIDEO: जेडीए विकसित करेगा पांच नई लैंड पूलिंग योजनाएं, महल रोड पर दो योजनाएं की गई हैं प्रस्तावित, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणाओं को मूर्त रूप देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में जेडीए ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर पांच और नई लैंड पूलिंग योजनाएं प्रस्तावित की हैं, जिन पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है.

किसी भी शहर के मास्टर प्लान के अनुसार एक इलाके के विकास के लिए लैंड पूलिंग योजनाएं विकसित की जाती हैं. देश के अन्य राज्यों खासकर गुजरात में कई लैंड पूलिंग योजनाएं विकसित की गई हैं. जेडीए की ओर से शिवदासपुरा व आस-पास के इलाके में 166 हैक्टेयर भूमि पर और फागी रोड पर रिंग रोड जंक्शन के पास 170 हैक्टेयर भूमि पर लैंड पूलिंग योजनाओं पर पहले से ही काम शुरू किया जा चुका है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में प्रदेश भर में 20 नई लैंड पूलिंग योजनाएं विकसित करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इसी बजट घोषणा को मूर्त रूप देने के लिए जेडीए ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पांच और नई लैंड पूलिंग स्कीम प्रस्तावित की है. प्रदेश में वर्ष 2016 में लैंड पूलिंग कानून लागू किया गया था. आपको सबसे पहले बताते है कि इस कानून के तहत किस तरह लैड पूलिंग योजनाएं विकसित की जाती हैं.

इस तरह विकसित की जाती है लैंड पूलिंग योजना
- इस कानून के तहत खातेदारों से आपसी सहमति से भूमि लेने का प्रावधान है
-जिस इलाके में लैंड पूलिंग करनी उसे इस कानून के तहत पहले अधिसूचित किया जाता है
-खातेदारों को यथासंभव अपनी भूमि में से मुआवजे के तौर पर 55 प्रतिशत तक मिलती है
-15% भूमि सड़क के लिए 15% भूमि सुविधा क्षेत्र 5% भूमि ईडब्ल्यूएस व एलआईजी वर्ग के लिए
-और 10% भूमि जेडीए को मिलना प्रस्तावित है
- मौके की परिस्थितियों और खातेदारों की सहमति के आधार पर इस अनुपात में बदलाव की संभावना है
-यथासंभव जहां खातेदार की मूल भूमि होगी उसी में से उसे दुबारा विकसित भूमि आवंटित की जाती है
-ऐसा नहीं होने पर सबसे निकट की भूमि खातेदार को दी जाती है
-अवाप्ति कानून की लम्बी प्रक्रिया से नहीं गुजरने के कारण भूमि उपलब्ध कराने में बेवजह समय नहीं लगता

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हाल ही बैठक हुई थी. बैठक में प्रस्तावित पांच नई लैंड पूलिंग योजनाओं को लेकर चर्चा की गई. आपको बताते हैं कि शहर में कहां-कहां लैंड पूलिंग योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं.

जेडीए विकसित करेगा पांच और नई लैंड पूलिंग स्कीम्स
इनमें से दो स्कीम्स विकसित की जाएंगी महल रोड पर
एक स्कीम विकसित की जाएगी महल रोड के पश्चिम में
ग्राम रामचंद्रपुरा व रामपुरा उर्फ कंवरपुरा में की गई है प्रस्तावित
127.08 हैक्टेयर भूमि पर स्कीम की गई है प्रस्तावित
मास्टर प्लान व जोनल प्लान में भूमि का भू उपयोग है प्रस्तावित
प्रमुख रूप से भूमि का भू उपयोग है औद्योगिक
इसके चलते स्कीम औद्योगिक योजना के तौर पर होगी विकसित
योजना की 58.57 फीसदी भूमि का भू उपयोग है औद्योगिक
इसके अलावा योजना के कुछ भाग का भू उपयोग है रिक्रिएशनल
योजना की 10.85 फीसदी भूमि का भू उपयोग है रिक्रिएशनल
योजना में से 200 फीट,100 फीट,80 फीट,60 फीट और
40 फीट चौड़ी सड़कें हैं प्रस्तावित
महल रोड से 200 फीट चौड़ी सड़क से है योजना की पहुंच

दूसरी स्कीम विकसित की जाएगी महल रोड के पूर्व में
ग्राम रामचंद्रपुरा,विधाणी,रामपुरा उर्फ कंवरपुरा,
जयचंदपुरा व विमलपुरा की भूमि पर प्रस्तावित है स्कीम
कुल 266.42 हैक्टेयर भूमि पर स्कीम की गई है प्रस्तावित
प्रस्तावित भूमि का भू उपयोग प्रमुख रूप से है आवासीय
योजना की 71 फीसदी से अधिक भूमि का भू उपयोग है आवासीय
कुछ भूमि का भू उपयोग है रिक्रिएशनल व वॉटर बॉडी
योजना की 1.27 फीसदी भूमि का भू उपयोग है रिक्रिएशनल
योजना में मास्टर प्लान व जोनल प्लान की प्रस्तावित हैं सड़कें
200 फीट, 100 फीट,80 फीट,60 फीट और
40 फीट चौड़ी सड़कें की गई हैं प्रस्तावित
200 फीट चौड़ी सड़क से महल रोड से योजना का है पहुंच मार्ग

तीसरी स्कीम मुहाना मंडी क्षेत्र में की गई है प्रस्तावित
मुहाना मंडी की दक्षिण पूर्व दिशा मे की गई है प्रस्तावित
जमवाय माता मंदिर के पास 41.40 हैक्टेयर भूमि पर की है प्रस्तावित
राजस्व ग्राम सांगानेर व जयसिंहपुरा उर्फ जोतड़ावाला में स्थित है भूमि
योजना की भूमि का भू उपयोग प्रमुख तौर पर है आवासीय
योजना की 61.92 फीसदी भूमि का भू उपयोग है आवासीय
18.08 फीसदी भूमि का भू उपयोग है पब्लिक व सेमी पब्लिक
योजना में मास्टर प्लान व जोनल प्लान की प्रस्तावित हैं सड़कें
200 फीट, 80 फीट,60 फीट और
40 फीट चौड़ी सड़कें की गई हैं प्रस्तावित

चौथी स्कीम कालवाड़ रोड पर की गई है प्रस्तावित
कालवाड़ रोड के दायीं तरफ तहसील कालवाड़ के ग्राम धर्मपुरा,
गजाधरपुरा एवं सांचौती की 445 हैक्टेयर भूमि पर है प्रस्तावित
भूमि की उत्तरी दिशा में जेडीए की अनुमोदित योजना है स्थित
अनुमोदित योजना वंदेमातरम एनक्लेव है स्थित
योजना की अधिकांश भूमि का भू उपयोग है यू 2,HIZ व आवासीय
योजना की 42.16 हैक्टेयर भूमि का भू उपयोग है आवासीय और
381.94 हैक्टेयर भूमि का भू उपयोग है यू 2,HIZ
योजना में मास्टर प्लान व जोनल प्लान की सड़कें हैं प्रस्तावित
100 फीट की दो सड़कें और 200 फीट दो सड़कें हैं प्रस्तावित

पांचवी स्कीम आगरा रोड पर की गई है प्रस्तावित
यह जेडीए की हैरिटेज सिटी योजना में ही की गई है प्रस्तावित
ग्राम खोरी रोपाड़ा स्थित यह योजना है रिंग रोड के बिल्कुल नजदीक
150 हैक्टेयर भूमि पर है प्रस्तावित है योजना
योजना की पूरी भूमि का है मिश्रित भू उपयोग
हैरिटेज सिटी के अनुसार ही इस योजना का जेडीए करेगा विकास
यहां जयपुर परकोटे की तर्ज पर चौपड़,गेट व मार्केट किए हैं प्रस्तावित
120 फीट चौड़ी सड़क पर दुकानें व पीछे मकानों की है प्लानिंग
मकानों के आगे 40 फीट चौड़ी होगी सड़क
योजना की आंतरिक सड़कों की चौड़ाई 60 व 40 फीट की है प्रस्तावित

शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रस्तावित की गई इन लैंड पूलिंग योजनाओं के लिए जेडीए जल्द काम शुरू करेगा. जिन दो योजनाओं पर जेडीए पहले काम शुरू कर चुका है,उनका अनुभव बताता है कि लैंड पूलिंग योजनाओं को लेकर खातेदारों की अक्सर कुछ समस्याएं व मांगे रहती हैं,जिनका समय पर निराकरण योजनाओं के शीघ्र विकास के लिए जरूरी है.